पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग की एक रैली में कहा कि लाहौर शहर नवाज का था और उन्हीं रहेगा। इस शहर में केवल उनके पिता का ही वर्चस्व रहेगा।
रैली के दौरान मरियम ने कहा, "नवाज शरीफ लाहौर का शेर है।" उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को बेगम कलसुम नवाज को संसद तक पहुंचाकर जनता इस बात को साबित भी करेगी।
पढ़ेंः- पाक सेना प्रमुख बोले- 'आतंकवाद पर हमारा साथ नहीं दे सकते तो आरोप भी न लगाएं'
गौरतलब है कि नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद पद से बेदखल कर दिया था। अब उनकी पत्नी कुलसुम नवाज उनकी सीट में चुनाव लड़ने जा रही हैं।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने नेशनल असेंबली की लाहौर सीट पर होने वाले उपचुनाव के कारण अपनी ब्रिटेन यात्रा टाल दी थी। कुलसुम को गले का कैंसर होने के कारण प्रचार अभियान की जिम्मेदारी मरियम ही संभाल रही हैं।
पढ़ेंः- पाक के विदेश मंत्री बोले- दुनिया बदल रही है, हमें भी जल्द बदलना होगा
कुलसुम के खिलाफ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने अपना उम्मीदवार उतारा है। मरियम ने कहा था कि ईद के बाद वो पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ परिवार को मरियम के अलावा किसी और पर भरोसा नहीं है।