पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने उत्तरी वजीरिस्तान में चरमपंथियों के खिलाफ चलाए ऑपरेशन 'जर्ब-ए-अज्ब' में अब तक 910 चरमपंथियों की मार दिया है।
सेना का कहना है कि उसने उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य शहरों पर नियंत्रण कर लिया है। सेना का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान अब तक उसके 80 से ज्यादा जवान मारे गए हैं।
पाकिस्तान तालिबान के साथ शांति वार्ता टूटने के बाद सेना ने जून में तालिबान के खिलाफ बडा अभियान शुरू किया था।
इस अभियान की वजह से करीब एक लाख लोगों को विस्थापित भी होना पडा है।
सेना के संचार विभाग आईएसपीआर ने बुधवार सुबह जारी एक बयान में ये आंकडे पेश किए।