फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर बिफरा पाक, कहा- नाकाबिल थे ICJ में पैरवी करने वाले हमारे वकील

Thu, 18 May 2017 09:13 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले पर पाकिस्तान घरेलू मोर्चे पर भी चौरतरफा घिरता नजर आ रहा है। ICJ ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान में लोग भारत की जीत को पचा नहीं परा रहे हैं और सदमे में है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में कूटनीतिक और कानूनी विश्लेषकों का कहना है कि आईसीजे में पाकिस्तानी वकील अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखने में विफल साबित हुए हैं।  

पाकिस्तान के रिटायर्ड जस्टिस शेख उस्मानी ने कहा कि आईसीजे के पास फैसले देने का अधिकार नहीं हैं। यह पाकिस्तान की गलती है कि वह इस केस के लिए आईसीजे की बहस में शामिल हुआ। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। हमने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मारी है। पाकिस्तान में यह केस चलता रहेगा। हालांकि कोर्ट के ऑर्डर के बाद फांसी पर रोक लग चुकी है।

पाकिस्तान बेहद अप्रभावी था
लंदन में रह रहे बैरिस्टर राशिद असलम ने कहा कि पाकिस्तान पूरी सुनवाई के दौरान बेहद ही अप्रभावी था। सुनवाई के लिए निर्धारित 90 मिनटों का सही इस्तेमाल नहीं किया जिसमें से 40 मिनट बेवजह खराब कर दिए गए, जिसकी वजह से उसे मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन


हमारे वकील अनुभवहीन थे
वहीं पूर्व अटॉर्नी जनरल इरफान कादिर ने कहा बताया कि हमारे वकील अनुभवहीन थे। मुझे इस निर्णय से बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन करार दिया। हमारी दलीलें बेहद ही कमजोर साबित हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें