फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने कहा कि कश्मीर में हुए हैं दिखावटी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण से एक दिन पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। उसने भारत पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने, जम्मू-कश्मीर में ‘दिखावटी ’चुनाव कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत रद्द होने का ठीकरा भी भारत के सिर फोड़ा है। वहीं नवाज शरीफ के विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, ‘कश्मीर सहित पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों को हल करने के लिए किसी पूर्व शर्त के किसी भी स्तर पर भारत से बातचीत करने को तैयार है।’

इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के जम्मू-कश्मीर पर संपर्क समूह की बैठक को यहां संबोधित करते हुए सरताज अजीज ने कहा, ‘भारत ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। हम इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। हम ओआईसी समूह से गुजारिश करते हैं कि वह भारत पर संघर्ष विराम से परहेज करने के लिए दबाव डाले। ये उल्लंघन क्षेत्र में अमन के लिए खतरा बन रहे हैं। ’
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय फौज कश्मीरियों पर बरपा रहीं कहर

अजीज ने कश्मीर में जनमत संग्रह का राग अलापते हुए कहा, ‘भारत अपनी फौज के साये में बलपूर्वक जम्मू-कश्मीर में दिखावटी चुनाव कराता रहा है। भारत क्रूरतापूर्वक बल का प्रयोग कर कश्मीरियों के संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रहा है।

भारत जम्मू-कश्मीर में गैर राज्यीय, गैर मुस्लिम मसलों के जरिए प्रदेश के भौगोलिक हुलिए को बदलने की कोशिश कर रहा है।’ पिछले महीने रद्द हुई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की वार्ता की बाबत अजीज ने कहा, ‘भारत ने कश्मीर के मसले को एजेंडे से बाहर रखने पर जोर देकर और पाकिस्तान की हुर्रियत नेताओं के साथ बातचीत का विरोध करने के साथ पहले ही शर्तें रखीं थीं।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर सहित सभी लटके मसलों को हल कर दीर्घकालिक अमन के साथ एक-दूसरे की चिंताओं पर तवज्जो देने के लिए अपनी ओर से भारत के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत को तैयार है।

पाकिस्तान इस मसले को हल करने के लिए सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण वार्ता में भारत की भागीदारी का समर्थन करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें