फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी 

Sat, 09 Apr 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • वारंट उनको 2007 में न्यायाधीशों को अवैध रूप से बंधक बनाने के मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण जारी किया गया है
  • मुशर्रफ अपना इलाज कराने के लिए दुबई में हैं
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने  पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट उनको 2007 में न्यायाधीशों को अवैध रूप से बंधक बनाने के मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण जारी किया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल मुशर्रफ अपना इलाज कराने के लिए दुबई में हैं। एटीसी के न्यायाधीश सोहेल इकराम ने मामले की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनको विदेश जाने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी चाहिए।

मालूम हो कि मुशर्रफ पर 2007 में इमरजेंसी लगाने और उस दौरान न्यायाधीशों को मनमाने ढंग से बर्खास्त करने पर मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड एवं इस्लामाबाद में हुए एक कट्टरपंथी मौलवी की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त होने का मुकदमा भी चल रहा है। मुशर्रफ 1999 से लेकर 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें