फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: कुंवारी नहीं थी दुल्हन पति ने सुहागरात में की हत्या

Fri, 08 Apr 2016 06:58 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
सुहागरात में एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसका कौमार्य भंग हो चुका था। मामला पाकिस्तान का है। 19 साल की खानजादी लसहारी अपने शादी के जोड़े में मृत पाई गई। आरोपों के मुताबिक, उसके पति कलंदर बख्श खोखार ने बेहरमी से खानजादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


शादी के बाद जब खानजादी के पिता अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने उसके ससुराल में बात की। वहां से भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। शक होने पर खानजादी के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई। उनकी बेटी अपने बिस्तर पर ही मृत मिली। मृतका के भाई ने अपने जीजा और उसके चार भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खबरों के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी की रात सबकुछ ठीक था। आयोजन भी बेहद खुशी में बीता।

परिवार के  मुताबिक, दूल्हे कलंदर बख्श को देखकर ऐसा नहीं लगा कि उसके मन में कोई बात है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कुबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी को गला घोंटकर इसलिए मार डाला, क्योंकि वह कुंवारी नहीं थी। पुलिस ने कलंदर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें