हाईकोर्ट में दाखिल अपने जवाब में नवाज ने कहा, ‘पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न करने वाला एक इंसान गद्दार कैसे हो सकता है। एक ऐसा शख्स जिसकी पार्टी ने हालिया आम चुनाव में दूसरे राजनीतिक दलों से अधिक वोट हासिल किए हैं, वो गद्दार कैसे हो सकता है। मैं लाखों पाकिस्तानियों का प्रतिनिधित्व करता हूं। क्या ये लोग भी गद्दार हैं? मैं और मेरा परिवार पाकिस्तान के हर इंच से प्यार करते हैं।’
पूर्व पीएम ने अदालत से आग्रह किया कि उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मुकदमा खारिज किया जाना चाहिए। नवाज के पिता मोहम्मद शरीफ बंटवारे से पहले पंजाब के तरन तारन जिले में परिवार के साथ रहते थे। 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार लाहौर आ गया था।