फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ बोले- कश्मीर मुद्दा उठाने से हमें कोई नहीं रोक सकता

Mon, 10 Oct 2016 04:52 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार कश्मीर के मुद्दे पर बेसुरा राग अलापा है। शरीफ ने सोमवार को कहा कि भारत यदि कश्मीरी लोगों के ‘स्वतंत्रता संघर्ष’ की तुलना आतंकवाद से करेगा तो यह ‘गलती’ होगी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में शरीफ ने कहा, ‘भारत यदि स्वतंत्रता संग्राम की आतंकवाद से तुलना कर रहा है तो वह गलती कर रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग अपने आत्म निर्णय के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और पाकिस्तान उनका समर्थन करना जारी रखेगा। नवाज ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मामले के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


दुनिया की कोई भी ताकत हमें कश्मीरियों के स्वतंत्रता संघर्ष को समर्थन करने से नहीं रोक सकती है। नवाज का यह बयान 18 सितंबर को उड़ी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। 

शरीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक बुलाई थी और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित भी किया था। इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी अलापा था कश्मीर राग

नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
आपको बता दें कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भी उठापठक का माहौल है। सत्ता और विपक्ष के लोगों ने पाक पीएम नवाज शरीफ को अड़े हाथों लिया है। बैठक में नवाज शरीफ ने कहा कि बुरहान वानी कश्मीर की शान है, वह कश्मीरी नेता था और उसकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।

अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए अपने 20 मिनट के भाषण में नवाज शरीफ आधे समय तक कश्मीर मुद्दे पर ही बोलते रहे। वहां भी नवाज शरीफ ने बुरहान वानी को युवा नेता बताया था जिसके बाद अमेरिका ने भी नवाज शरीफ को जमकर लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन

बौखलाया हुआ है पाकिस्तान

उड़ी हमले में मारे गए 19 भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने LoC पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस स्ट्राइक में सेना ने आतंकियों के लॉन्च पैड भी नष्ट किए। भारतीय सेना के बदला लेने के बाद से पाक की राजनीति में उठापठक है।

नवाज शरीफ को जहां सत्ता से लेकर विपक्ष तक का हर नेता अड़े हाथों ले रहा है तो वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाक की जमकर खिंचाई हो रही है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाए पाक की ओर से लगातार नापक हरकतें हो रही हैं। हालांकि भारतीय सेना हर हमले का मुहतोड़ जबाव दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें