पाकिस्तान में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पूर्व पीएम अतीक अहमद खान 24 नवंबर को LoC की तरफ जाएंगे। पाकिस्तान के अखबार 'डेली पाक' में किए जा रहे दावे के मुताबिक, अतीक 24 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में घुसकर ‘भारतीय अत्याचारों’ का खुलासा करेंगे।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के थलसेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया और सैन्य अभियान की तैयारियों जायजा लिया था। पाकिस्तानी थलसेना ने एक बयान में कहा कि शरीफ ने हाजी पीर सेक्टर का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की।