फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल हुईं इमरान खान की सौतेली बेटी

Mon, 06 Aug 2018 09:25 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
मेहरून्निशा हयात (बाएं) इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा मनेका की बेटी - फोटो : DawnNewsTV
विज्ञापन
पाकिस्तान के संभावित प्रधानमंत्री इमरान खान की सौतेली बेटी मेहरून्निशा हयात (मेहरू मनेका) सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल हुईं।
विज्ञापन


डॉन न्यूज टीवी की खबर के अनुसार, खान की तीसरी बीवी बुशरा मनेका की बेटी मेहरू औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुईं। उन्हें सोमवार को पार्टी की ओर से मंत्री पद के लिए नामित किया गया है। पीटीआई में शामिल होने से पहले मेहरू पार्टी प्रमुख खान से मिली थीं।

मेहरू और खान के बीच हुई बैठक में मनेका भी मौजूद थीं। 

खान ने इसी साल फरवरी में लाहौर में मनेका से निकाह किया है। वह इस्लाम की सूफी शाखा की लोकप्रिय विद्वान और धर्मगुरू हैं।

पीटीआई प्रमुख के साथ निकाह के बावजूद मनेका राजनीति में कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें