फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ के लिए एक और मनहूस खबर, बेगम कुलसुम नवाज का लंदन में निधन

Tue, 11 Sep 2018 04:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए फिर मनहूस खबर है। दरअसल उनकी बीवी कुलसुम नवाज का लंदन में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलसुम नवाज का इलाज लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जुलाई 2014 से चल रहा था। उन्हें कल से ही डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट पर रखा हुआ था। कुलसुम नवाज की उम्र 68 साल थी। डॉक्टरों ने अगस्त 2017 में उन्हें गले का कैंसर होने की पुष्टि की थी। उन्होंने अप्रैल 1971 में नवाज शरीफ से निकाह किया था। बता दें कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम रावलपिंडी की जेल में सजा काट रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन

 


उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पिछले साल 68 वर्षीय शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए थे। शरीफ भ्रष्टाचार के बाकी मामलों - अल अजीजियां स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टैबलिशमेंट मामलों में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद आधारित उच्च न्यायालय में पेश हुए थे।

विज्ञापन


शरीफ, उनकी 44 वर्षीय बेटी मरियम, और 54 वर्षीय दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) मोहम्मद सफदर पहले से ही अडियाला जेल में क्रमश: 10 साल, 7 साल और 1 साल की कैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें लंदन में अवैध तरीके से चार लग्जरी फ्लैट खरीदने के मामले में जवाबदेही अदालत ने दोषी ठहराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें