फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हाफिज अंडे दे रहा है जो हम पाल रहे हैं : पाक सांसद

Fri, 07 Oct 2016 01:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
d
विज्ञापन
पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के एक सांसद और विदेशी मामलों की स्थायी समिति के सदस्य राणा मो. अफजल ने हाफिज सईद समेत सभी ‘नॉन-स्टेट एक्टर्स’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है। ‘बीबीसी उर्दू’ ने यह खुलासा करते हुए कहा है कि यह मांग बुधवार को सदन में कश्मीर मुद्दे पर संसद में संयुक्त सत्र की बहस के दौरान उठी थी। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद पाकिस्तान में कौन से अंडे देता है जिसे हमने पाल रखा है।
विज्ञापन


‘नॉन-स्टेट एक्टर्स’ उन कुख्यात लोगों के लिए इस्तेमाल शब्द है जो सत्ता में न रहते हुए देश में अपनी समानांतर सरकार चलाते हैं। ‘बीबीसी उर्दू’ की खबर ने भी ‘डॉन’ की उस खबर पर मुहर लगाई जिसमें पाकिस्तान के अलग-थलग पड़ने का डर बताया गया है। संसद की विदेश मामलों की समिति की बैठक में पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी के सांसद राणा मोहम्मद अफजल ने हाफिज का नाम लेकर कहा कि ‘‘हाफिज सईद कौन से अंडे देता है कि उसे हमने पाल रखा है।’’ उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति का हाल यह है कि हम आज तक हाफिज सईद को खत्म नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में उठने वाली इस मांग का अर्थ

फाइल फोटोः हाफिज सईद - फोटो : Getty Images
राणा अफजल ने कहा कि भारत ने हाफिज को लेकर दुनिया में पाक की ऐसी छवि बना दी है कि जब भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान दुनिया को अपना रुख बताता है तभी वहां के अधिकारी कहते हैं कि हाफिज की वजह से दोनों के संबंध खराब हैं। राणा उस प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थे जो पीओके में मानवाधिकारों की खराब होती स्थिति को लेकर फ्रांस को जानकारी देने पेरिस गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के ऊपरी सदन में विपक्ष के नेता एतजाज एहसान ने भी कहा कि पाकिस्तान आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकेला पड़ गया है क्योंकि यहां ‘नॉन-स्टेट एक्टर्स’ आजाद घूमते हैं।  

‘नॉन-स्टेट एक्टर्स’ के खिलाफ उठने वाली इस मांग का अर्थ वहां के सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से है, जिसके बाद पाकिस्तान में जमात उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद समेत सभी आतंकी गुटों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। इसके बाद सेना-आईएसआई गठजोड़ और जम्हूरियत (लोकतांत्रिक व्यवस्था) के बीच दरार पैदा हो सकती है। साथ ही पाक में आम जनता और दुनिया के बीच भारत का यह पक्ष मजबूत होगा कि पाकिस्तान पीओके में आतंकी शिविर चला रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें