फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के हालात पर पाक ने दिया विवादित बयान

Mon, 11 Jul 2016 07:07 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कश्मीर के ताजा हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत वहां मानवाधिकार का हनन कर रहा है। कश्मीर समस्या के  समाधान का एक मात्र तरीका वहां की जनता को आत्म निर्णय का अधिकार देना है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान निर्दोष कश्मीरियों की लगातार हो रही हत्याओं का कड़ी निंदा करता है। इसमें कहा गया है कि कश्मीरी नेता बुरहान वानी और अन्य निर्दोष कश्मीरियों की हत्या का मामला निंदनीय है।

ऐसी कार्रवाइयां कश्मीरियों के मौलिक मानवाधिकार का उल्लंघन है। कश्मीर की जनता की आत्मनिर्णय की मांग को खारिज नहीं किया जा सकता है। मंत्रालय ने आगे कहा कि कश्मीरी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर भी पाकिस्तान गंभीर रूप से चिंतित है।
विज्ञापन


उसने भारत सरकार से कहा है कि वह मानवाधिकार को लेकर अपने दायित्वों को पूरा करने के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें