कब्र में लेट कर करने लगा रिपोर्टिंग
- फोटो : Twitter
ईधी फाउंडेशन के प्रमुख अब्दुल सत्तार ईधी के निधन की सूचना के बाद जहां पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में शोक की लहर है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के एक धड़े ने पत्रकारिता को शर्मशार करने वाला काम कर दिया है।
पाकिस्तान के टेलीविजन चैनल न्यूज एक्सप्रेस के रिपोर्टर की एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्टर ने अब्दुल सत्तार ईधी के सिपुर्द-ए-खाक की रस्म से पहले ही खुद उनकी कब्र में जाकर रिपोर्टिंग करनी शुरू कर दी।
रिपोर्टर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल किया जा रहा है और रिपोर्टर की मानसिकता के बारे में पूछा जा रहा है।
डॉन समाचार पत्र में स्तंभकार नदीम फारूख पारचा ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सबसे पहले एक्सप्रेस न्यूज पर! रिपोर्टर, ईधी से पहले उनकी कब्र में पहुंचा। इस बेवकूफ को तुरंत मेंटल वार्ड में भर्ती कर देना चाहिए।
Sab sey pehley Express News par!Reporter reaches Edhi's grave before him.
Get this idiot thrown in a mental ward. pic.twitter.com/FTXDgnYeIY
— NadeemFarooqParacha (@NadeemfParacha) July 9, 2016
आपको इसे शेयर नहीं करना चाहिए था। हमारे रिपोर्टर भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लाइव कवर करते हैं। यह नहीं सकते हैं कि पाकिस्तानी हमसे ज्यादा बेवकूफ हैं।
U shdn't have shared it.Our TV will have reporters "live" on funeral pyres. Can't let Pakistanis be stupider than us https://t.co/m5U7mAMmsD
— Shekhar Gupta (@ShekharGupta) July 9, 2016