फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ की आठ भैंसों की होगी नीलामी, इमरान लगवा रहे बोली

Tue, 11 Sep 2018 05:54 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में ‘‘भोजन संबंधी जरूरतों’’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा रखी गईं आठ भैंसों की नीलामी करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। दरअसल, खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रही इमरान खान सरकार ने फिजूलखर्ची से बचने का अभियान चला रखा है। इसके तहत, 80 से अधिक आलीशान कारों की भी नीलामी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक नईम उल हक ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास में मौजूद आलीशान कारों की नीलामी करेगी। वह कैबिनेट डिवीजन में बिना इस्तेमाल वाले चार अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को भी बेचेगी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा पीएम आवास में रखी गईं आठ भैंसों की नीलामी भी की जाएगी और उन्होंने संभावित खरीददारों से इसके लिए तैयार रहने को कहा। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें