पाकिस्तान में नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग पर अड़े तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने कहा है कि लोकतांत्रिक सरकार होने के नाते वो बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन वार्ता की पहली शर्त नवाज शरीफ का पद छोड़ना है।
इमरान खान ने परेड ग्राउंड में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ यह न समझे कि वह शायद घबरा यहां से चला जाएंगे। लेकिन वह उस समय तक नहीं जाएंगे जब तक शरीफ इस्तीफा नहीं दे देते।
ताहिरूल कादिरी ने भी कहा कि पाकिस्तान में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नवाज को जाना होगा। हजारों की तादाद में इमरान खान और ताहिरूल कादिरी के समर्थक रेड़ जोन इलाके में मौजूद हैं।