फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान ने भारत पर किया परमाणु हमला तो मिट जाएगा नामोनिशान'

Sun, 02 Oct 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Hassan Nisar
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अगर भारत पर परमाणु हमला किया तो उसका दुनिया के नक्‍शे से मिट जाएगा नामोनिशान। यह कहना है पाकिस्‍तान के पत्रकार और राजनीतिक विशेषज्ञ हसन निसार का। वह दुनया न्यूज से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं को चेताया कि वह आत्महत्‍या करने की सोच को त्‍याग दें। निसार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उस बात का समर्थन कर रहे थे,जिसमें कहा गया था कि अगर भारत पर पाकिस्तान परमाणु हमला थोपता है तो उसे भारी नुकसान सहना पड़ेगा।

चैनल से बातचीत के दौरान निसार ने कहा कि भारत को दुश्मन बनाने के लिए इस्लामाबाद कुछ आगे ही बढ़ गया है और ये एक बहुत बड़ी गलती है।

 

'न करें परमाणु हमले की बात'

Hassan Nisar
‌पा‌किस्तानी नेताओं पर भड़कते हुए निसार ने कहा कि भारत के साथ रिश्ते तल्‍ख किए जा रहे हैं और भारत को बार-बार परमाणु हमले के लिए धमकी दी जा रही है। हमारे यहां काफी जनसंख्या अनपढ़ हैं और वो नहीं जानते एटम बम के दुष्परिणामों को।

उन्होंने कहा भारत की जनसंख्या एक बिलियन है और पाकिस्तान की केवल 18 करोड़। अगर आप परमाणु हमला करते हैं तो भारत में जानमाल का नुकसान जितना होगा उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को होगा।

निसार ने कहा कि यहां पाकिस्तान में पागल लोगों की भीड़ रहती है,जो अपने ही नुकसान पर खुश होती है।

 

रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्‍मद आसिफ ने दी थी परमाणु अटैक की धमकी

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
गौरतलब है कि पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्‍मद आसिफ ने हाल ही में भारत को धमकाया है कि वह जरूरत पड़ने पर भारत पर परमाणु हमला कर सकते हैं।

ऐसा उन्होंने एक बार नहीं एक महीने के भीतर दो किया है।

साथ ही आतंकवादी सैयद सलाउद्दीन और हाफिज सईद ने भी भारत के खिलाफ पूरी तरह से एटमिक जंग शुरू करने की पाकिस्तान को सलाह दी थी। 
विज्ञापन

क्या कहा था अजित डोभाल ने 

Ajit Dobhal
अजित डोभाल ने अपने एक वक्‍तव्य में कहा था कि जिन देशों के पास परमाणु हथियार हैं, उनके पास ब्लैमेलिंग पावर काफी होती है।

पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही है। वह यह सोचता है कि उसके भीतर ऐसी विल पावर है।

वह यह कहेगा कि हम तो हैं ही फिदायीन। दूसरी ओर अगर हिंदुस्तान यह मन बना ले कि परमाणु युद्ध हुआ तो पाकिस्तान नहीं रहेगा, भारत फिर भी रहेगा। 

https://www.youtube.com/watch?v=TCErwPg8Yhc
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें