फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकः पहली समलैंगिक वेबसाइट पर प्रतिबंध

Fri, 27 Sep 2013 07:03 PM IST
एजेंसी, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में पहली समलैंगिक वेबसाइट को बंद कर दिया गया। इस वेबसाइट के जरिये समलैंगिकों को मिलने जुलने और एक दूसरे का समर्थन करने में सहायता मिलती थी।
विज्ञापन


डॉटकाम नामक यह वेबसाइट समलैंगिकों, उभयलिंगियों और किन्नरों के लिए विचारों के आदान प्रदान और संपर्क स्थापित करने में सहायक थी।

आमतौर पर खामोश रहने वाला यह समुदाय बीते जुलाई में शुरू किए गए पाकिस्तान के इस पहले आनलाइन प्लेटफॉर्म को अग्रगामी कदम बताकर इसकी सराहना कर रहा था।

तीखी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने इस वेबसाइट को कल बंद कर दिया। पाकिस्तान में समलैंगिकों ने इसको बंद किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इस पर वेबसाइट ने एक ईमेल के जरिए कहा कि सरकार हर उस चीज पर प्रतिबंध लगा देगी जो प्रगतिशील हो और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बात करती हो।

सरकार हमेशा रूढ़िवादी लोगों को खुश और संतुष्ट करने के काम करती रहती है। प्राधिकरण ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

वेबसाइट पाकिस्तान के बाहर देखी जा सकती है। इस पर कहा गया है हमसे नफरत न करो, हमारे बारे में जानो।

अट्ठारह करोड़ लोगों वाले देश पाकिस्तान में समलैंगिकता गैरकानूनी है और बहुत से लोगों का मानना है कि यह गैर इस्लामिक है। पाकिस्तान में अवांछनीय वेबसाइटों को इस तरह बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इंटरनेट कुछ माध्यमों से एक है, जहां लोग खुलकर अपनी बात कह सकते हैं। इंटरनेट उपभोक्ता अक्सर प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करके इन प्रतिबंधित साइटों को देखते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें