फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में क्यों नहीं मिलती दीपावली की छुट्टी?

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के हिंदु अल्पसंख्यक समुदाय ने दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सांसद डॉक्टर रमेश कुमार वंकवानी ने कहा है कि उन्होंने ये मुद्दा राष्ट्रीय एसेंबली के अध्यक्ष के सामने उठाया है।

डॉ. वंकवानी ने कहा कि दिवाली को छुट्टी घोषित करने से दुनिया में पाकिस्तान की साख बढ़ेगी।

पाकिस्तान में करीब 80 लाख हिंदू रहते हैं जोकि देश की आबादी का चार प्रतिशत हिस्सा हैं।
विज्ञापन

हिंदुओं के साथ भेदभाव

डॉ. वंकवानी का कहना है कि इससे ये संदेश जाएगा कि सरकार अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं करती।

उन्होंने सरकार से ये भी मांग की कि वो हिंदुओ को दीवाली के मौके पर बोनस दे। पाकिस्तान में अधिकतर हिंदू सिंध प्रांत में रहते हैं और उनमें से अधिकतर गरीब हैं।

सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। संवाददाताओं का कहना है कि हिंदू समुदाय की ओर से मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें