फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद के बाद यह रिश्तेदार बना जमात उद दावा प्रमुख

Mon, 13 Mar 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमांइड हाफिज सईद
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार द्वारा मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद को नजरबंद करने के बाद उसके रिश्तेदार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को जमात उद दावा (जेयूडी) का प्रमुख बना दिया गया है। मक्की पर 20 लाख डॉलर का ईनाम है। जेयूडी के एक सदस्य ने रविवार को कहा, ‘सईद की नजरबंदी के बावजूद हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को आधिकारिक रूप से जेयूडी का प्रमुख बना दिया गया है।’ 
विज्ञापन


उसने कहा कि मक्की जेयूडी का दूसरे नंबर का नेता था, जिसने सईद की नजरबंदी के बाद समूह की कमान संभाल ली है। यह पूछे जाने पर कि क्या सईद अब भी अपने घर (जिसे पंजाब सरकार ने उप कारागार घोषित किया है) से जेयूडी का संचालन कर रहा है, सदस्य ने ना में जवाब दिया। उसने कहा कि मक्की ही संगठन के सभी मामले देख रहा है। 

सईद को नजरबंद किए जाने के बाद से मक्की ने लाहौर में आधा दर्जन से अधिक रैलियों का नेतृत्व किया है। पंजाब सरकार ने 30 जनवरी को सईद और जेयूडी एवं फलाह-ए-इंसानियत के चार दूसरे नेताओं को 90 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें