मुंबई हमले के आरोपी और खूंखार आतंकी हाफिज सईद ने आतंक का ‘कॉल सेंटर’ खोल दिया है। प्रधानमंत्री की औचक पाकिस्तान यात्रा के बाद यह कदम उठाया गया है। इसको जमात-उद-दावा साइबर सेल का नाम दिया गया है।
इस साइबर सेल की जानकारी 26-27 दिसंबर को लाहौर में जमात-उद-दावा की बैठक में साझा की गई। भारत के खिलाफ साजिश रचने में चौबीस घंटे चलने वाले इस कॉल सेंटर का उपयोग किया जाएगा।
इस साइबर सेल के जरिए भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के सुधरते रिश्तों को बिगाड़ने के लिए वह भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।