फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से पाक में 89, अफगानिस्तान में 17 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमा वाले इलाकों में शनिवार की रात 12.44 बजे (भारतीय समय के अनुसार) आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से अकेले पाकिस्तान में कम से कम 89 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


भूकंप के झटके लगभग 30 सेकंड तक महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक गुलाम रसूल ने जानकारी देते हुए कहा कि 6.9 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 196 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

ताजिकिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पुलिस आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अफगानिस्तान में 17 लोग घायल

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 रही और इसका केंद्र अफगानिस्तान के अश्कशाम क्षेत्र से पश्चिम दिशा के दक्षिण-पश्चिम में 41 किलोमीटर पर हिंदूकुश पर्वतमाला में 203 किलोमीटर की गहराई पर था।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने जानकारी में बताया कि पेशावर में लगभग 59 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा स्वात में 17, डिर लोअर डिस्ट्रिक में 12 और एक बुनेर जिले में घायल हुआ है।

घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल, खैबर प्रशिक्षण अस्पताल और हयाताबाद मेडिकल परिसर भेजा गया है।6.2 तीव्रता के भूकंप से पाकिस्तान और ताजिकिस्तान सीमा से सटा अफगानिस्तान का उत्तर-पूर्वी इलाका भी हिल गया। यहां कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें