अली हैदर गिलानी को गजनी प्रोविंस से तालिबान आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया
- फोटो : Reuters
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी के अपहरण किए गए पुत्र को अमेरिका और अफगान की सेनाओं ने एक संयुक्त ऑपरेशन के जरिए अफगानिस्तान से छुड़ा लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में यह बताया गया है कि तीन साल बाद अली हैदर गिलानी को गजनी प्रोविंस से तालिबान आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया।
अफगानिस्तान सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद हानिफ अतमार ने टेलीफोन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी के पुत्र अली हैदर गिलानी को सकुशल आतंकियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।
अली हैदर गिलानी को मेडिकल चेकअप के बाद ट्रांसफर पाकिस्तान को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने ट्वीटर पर भी अली को छुड़ा लेने की जानकारी ट्वीट करके दी। पूर्व प्रधानमंत्री युसफ रजा गिलानी को अफगानिस्तान के राजदूत ने फोन करके इस बात की जानकारी दी। अली का मुल्तान से 9 मई, 2013 से अपहरण कर लिया गया था।