फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले के कैंसर से जूझ रही हैं पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ की पत्नी, लंदन में होगा इलाज

Wed, 23 Aug 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
kulsum nawaz sharif
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज गले के कैंसर से जूझ रही हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह लंदन में मेडिकल चेक-अप के दौरान कुलसूम नवाज के गले में कैंसर होने का पता चला।
विज्ञापन


इलाज संभव, जल्द शुरू होगा ट्रीटमेंट
नवाज शरीफ के राजनीतिक सचिव सीनेटर डॉ आसिफ करमानी ने बताया कि लंदन में बेगम कुलसूम के गले में कैंसर होने का पता चला है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनके कैंसर का इलाज संभव है। डॉक्टर करमानी ने यह भी बताया कि डॉक्टर्स जल्द ही उनका ट्रीटमेंट शुरू कर देंगे।

प्राइमरी स्टेज में है कुलसूम का कैंसर
खबरों के मुताबिक नवाज शरीफ की पत्नी का कैंसर प्राइमरी स्टेज में है और उसके इलाज में दो से तीन सप्ताह तक का समय लग सकता है। डॉन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी रहीं कुलसूम नवाज सर्जरी के बजाय कीमोथेरेपी का विकल्प चुन सकती हैं।
विज्ञापन


कुलसूम ने नेशनल असेंबली के लिए भरा था पर्चा
आपको बता दें कि पनामा पेपर्स केस में 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुलसूम ने नेशनल असेंबली के लिए पर्चा भरा था। खबरों के मुताबिक कुलसूम की उम्र करीब 65 साल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें