फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक रक्षा मंत्री बोले- नए सेना प्रमुख की सीमा पर पैनी नजर

Mon, 28 Nov 2016 07:56 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के पदभार ग्रहण करने के बीच कहा है कि भारत के साथ लगती पूर्वी सीमा पर देश का ध्यान बना रहेगा। जबकि अमेरिका ने उसे पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादी हमलों के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने देने के वादे को पूरा करने की याद दिलाई।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज से कहा, ‘सेना की नीति जारी रहेगी और (बाजवा के नेतृत्व में) उसमें तत्काल कोई तब्दीली नहीं होगी।’ उन्होंने कहा, ‘देश की पूर्वी सीमा पर ध्यान बना रहेगा और सशस्त्र बल राष्ट्र के सहयोग से सारी चुनौतियों से निबटेगी।’ उन्होंने कहा, ‘राहील शरीफ ने जो नजीर कायम की है उसे देखते हुए उनकी विरासत जारी रहेगी।’ रक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई कि सरकार एवं सैन्य नेतृत्व देश की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

बाजवा पाकिस्तान के निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना (सैनिकों की संख्या के लिहाज से) की कमान संभालेंगे। राहील शरीफ ने बतौर सेना प्रमुख सोमवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अंतिम बार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें