फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में विपक्ष ने की भारत से व्यापारिक रिश्ते तोड़ने की मांग

Mon, 28 Nov 2016 03:46 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि वह तत्काल प्रभाव से भारत के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ दे। इमरान की पार्टी ने यह मांग एलओसी पर तथाकथित तौर पर भारत की ओर से की गई फायरिंग में तीन पाक जवानों समेत 13 लोगों के मारे जाने के मद्देनजर यह मांग उठाई है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह मेहमूद कुरैशी ने कहा है कि एलओसी पर भारतीय जवान पाकिस्तानी सैनिकों और निर्दोष नागरिकों को मार रहे हैं, लेकिन पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत से आयातित केले खा रहे हैं। कुरैशी ने कहा कि यह कठिन समय है।

इस समय हमें भारत से सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ लेने चाहिए और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को देश की रक्षा के लिए सीमा पर होना चाहिए, लेकिन वह पनामा केस में सर्वोच्च अदालत में नवाज शरीफ को बचाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें