पाकिस्तान में वॉलीबॉल मैच के दौरान हुए एक बम धमाके में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि धमाका पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित कबायली इलाके औरकजई में हुआ। विस्फोटक पदार्थ उस मैदान में रखा गया था जहां वॉलीबॉल मैच खेला जा रहा था।
अभी तक किसी गुट ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह वही इलाका है जहां वर्ष 2010 में एक वॉलीबॉल मैच के दौरान हुए चरमपंथी हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि सरकार पाकिस्तान से चरमपंथ को ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।