पाकिस्तान की एक अदालत ने कट्टर मौलवी अब्दुल अजीज के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। अब्दुल अजीज इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के इमाम हैं।
आरोप है कि अजीज ने मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को धमकाया था। ये लोग पेशावर में स्कूल पर हुए हमले की निंदा ना करने पर मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
अब्दुल अजीज ने तालिबान के इस हमले की निंदा करने से इनकार कर दिया था। पेशावर के स्कूल पर हमले में करीब 140 लोगों की मौत हो गई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
मस्जिद के बाहर गैरकानूनी प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।