फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर में 6.7 लाख लोगों के संक्रमित होने का अनुमान, पाकिस्तान के सरकारी दस्तावेज में खुलासा

Tue, 02 Jun 2020 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, लाहौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान में लीक हुए एक सरकारी दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि प्राधिकारियों ने उन विशेषज्ञों को नजरंदाज किया जो देश के पंजाब प्रांत में एक महीने का लॉकडाउन चाहते थे और जिनका अनुमान है कि प्रांतीय राजधानी लाहौर में हो सकता है कि 670,000 लोग संक्रमित हुए हों।

विज्ञापन


मीडिया द्वारा विशेषज्ञों की रिपोर्ट मंगलवार को प्रकाशित किए जाने के बाद निवासियों ने सिफारिश पर ध्यान देने के बचाय सरकार की पाबंदियों में ढील देने के लिए आलोचना की।

रिपोर्ट लाहौर में नमूना सर्वेक्षण पर आधारित थी, जिससे 15 मई तक 245 मौतें हुई थीं। यह दस्तावेज गत मार्च में लागू कोरोना वायरस पाबंदियों में प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा छूट देने के कुछ घंटे पहले सामने आया।
विज्ञापन


खान ने यह कहते हुए पाबंदियों में छूट की घोषणा की कि पाकिस्तानियों को यह सीखना होगा कि वायरस के साथ किस तरह से रहना है क्योंकि लॉकडाउन से बीमारी का इलाज नहीं होता।
विज्ञापन


पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 76,398 मामले सामने आये हैं और 1,621 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें