फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों को फंडिंग करना अब पाक को पड़ेगा भारी, भारत ने की ये तैयारी 

Sat, 17 Jun 2017 10:40 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को भारत खेल के मैदान में पाकिस्तान को घेरेगा तो वहीं उसी दिन स्पेन के वेलेंसिया में फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में भारत अतंरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के टेरर फंडिंग के दोहरे रवैये को सबके सामने रखने की तैयारी में है।
विज्ञापन


भारत की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रमुख करनाल सिंह एफएटीएफ के सामने पाक का असली चेहरा उजागर करेंगे। एफएटीएफ बैठकों में 198 देश, यूएन, विश्व बैंक और आईएमएफ आतंकी फंडिंग से निपटने की चर्चा करेंगे। बता दें कि एफएटीएफ आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत ने इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें जमात-उद-दावा (जेयूडी), लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के लिए पाकिस्तानी सरजमीं से होने वाली टेरर फंडिंग को सबके सामने रखेगा।
विज्ञापन


इतनी ही नहीं, भारत 18 जून से 23 जून तक होने वाली एफएटीएफ बैठकों में अंतरराष्ट्रीय समुदायों के बीच यह बात जाहिर करेगा की जमात-उद-दावा ने न सिर्फ पाकिस्तान में अपनी गतिविधियों में वृद्धि की है, बल्कि वह यमन, सोमालिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान और अन्य देशों में भी अपने पैर फैलाता जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत इस रिपोर्ट के जरिए दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि आतंकी संगठनों को हो रही भारी फंडिंग पर पाकिस्तान की ओर से लगाई जा रही लगाम सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही सीमित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें