फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जनगणना में खुलासा, एक ड्राइवर की 6 बीवियां, 54 बच्चे

Fri, 07 Apr 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
पाकिस्तान में 19 साल बाद की जा रही जनगणना में अधिकारियों से सामने एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले की बात है, जब यहां एक डॉक्टर के  33 बच्चे और तीन बीवियां होने की खबर सामने आई थी।
विज्ञापन


अधिकारी जिस जनगणना फॉर्म के साथ पहुंचे थे, वह भी नाम लिखते हुए छोटा पड़ गया। अब जो वाकया सामने आया है, वह चौंकाता है। यहां बलूचिस्तान के नोशकी में हाजी अब्दुल मजीद मेंगल नाम के व्यक्ति की 6 बीवियां और 54 बच्चे होने की बात से अधिकारियों के होश उड़ गए।
 
हाजी फिलहाल अपने 42 बच्चों और 4 बीवियों के साथ रहते हैं। 12 बच्चों और 2 बीवियों की मौत हो चुकी है। हाजी अब्दुल के बच्चों में 22 लड़के और 20 लड़कियां हैं। पोता-पोतियों को जोड़ लिया जाए तो यह 150 लोगों का भरा पूरा परिवार है। 70 वर्षीय हाजी के परिवार को पाकिस्तानी जनगणना के दौरान अब तक हुई गिनती में सबसे बड़ा परिवार बताया जा रहा है। हाजी का गांव क्वेटा से 130 किलोमीटर दूर अफगानिस्तान के बॉर्डर के पास है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में 15 मार्च से जनगणना शुरू हुई है। यह 25 मई तक चलेगी। पाकिस्तान में संविधान के मुताबिक, हर 10 साल में देश की जनगणना होनी चाहिए, लेकिन पहली बार दो दशक बाद यह काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें