आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा के में जंग छिड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और उसके कश्मीर इंचार्ज जकी-उर-रहमान लखवी में अनबन की खबरे सामने आ रही हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से कहा गया है कि लश्कर के दोनों शीर्ष नेताओं में अनबन की वजह संगठन के नाम के इस्तेमाल को लेकर है। खबर के मुताबिक लखवी कश्मीर में आतंकी हमला कर कुछ अलगाववादी नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा है।
लेकिन वहीं हाफिज ने लखवी को सख्त निर्देश दिये हैं कि भारत में किसी भी प्रकार के आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा का नाम ना आने पाए। हाफिज सईद ने कहा है कि संगठन की तरफ से जो भी हमले कश्मीर में किये जाएंगे उसे ‘कश्मीर छोड़ो आंदोलन’ के तहत किसी भी दूसरे संगठन के नाम से किए जाएंगे।
पाकिस्तान सरकार द्वारा हाफिज सईद को नजरबंद करने के बाद से हाफिज डरा हुआ है। उसे लगता है पाक सरकार भारत द्वारा डलवाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के कराण एक्शन ले रही है। इसीलिए हाफिज अभी भारत में हमले करने से डर रहा है और खुद को बचाए रखने के लिए अपने आतंक संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम इस्तेमाल नहीं होने देना चाहता।