फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में कराची के पास एक बस और तेल टैंकर के बीच भिड़ंत में कम से कम 30 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए। कराची पुलिस ने बताया कि बस कराची से शिकारपुर जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक़ टैंकर तेज़ गति से गलत साइड पर चल रहा था और वह दूसरी ओर से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भयानक आग लग गई। एक रिपोर्ट में कराची अस्पताल के एक सूत्र के हवाले से मृतकों की संख्या 57 बताई गई है।बस की छत पर सवार कुछ यात्री कूदकर जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन बस में बैठे यात्री आग की चपेट में आ गए।

खबरों के मुताबिक टैंकर का ड्राइवर दुर्घटनास्थल से तुरंत भाग गया। बस में सवार यात्री इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी शिनाख्त मुश्किल है। पाकिस्तान में हर साल करीब नौ हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें औसतन साढ़े चार हजार लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें