फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर पाक का नया पैंतरा, 'आजादी ट्रेन' चलाकर बुरहान वानी को बताया नेशनल हीरो

Sat, 19 Aug 2017 01:29 PM IST
amarujala.com: Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
अमेरिका ने जहां हिजबुल मुजाहिद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन घोषित कर दिया है वही दूसरी ओर पाकिस्तान मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान बानी को अपना नेशनल हीरो बता रहा है। पाक ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता जब वो भारत के खिलाफ पाकिस्तानियों और कश्मीरियों के दिल में नफरत भर सके।
विज्ञापन


अपनी 70 वीं आजादी की सालगिरह पर पाकिस्तान रेलवे ने इस्लामाबाद के मरगला रेलवे स्टेशन से 12 अगस्त को एक 'आजादी ट्रेन' रवाना की। इस ट्रेन को मिनिस्टर ऑफ स्टेट इनफॉरमेशन मरियम औरंगजेब ने हरी झंडी दिखाई।

पढ़ें: पाकिस्तान से आजादी के लिए PoK में रैली, कहा- पाक भेजता है आतंकी

इस ट्रेन में पांच आर्ट गैलरी मौजूद हैं जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के लिए किए गए त्याग के बारे में भी बताया गया है। ट्रेन अब तक पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर का सफर तय कर चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें: पिता की शहादत पर बोली बेटियां, न होता पाकिस्तान तो न जाती जान
विज्ञापन

ट्रेन में लिखें-कश्मीरियों हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे

- फोटो : afp
ट्रेन में तस्वीरों के माध्यम से पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज को त्याग करने वाला और भारत को कश्मीरियों का शोषण करने वाला बताया गया है। इस ट्रेन में कश्मीर को लेकर एक कोच भी बनाया गया है।

कोच में 'कश्मीर बचाओ, मानवता बचाओ', साहसी कश्मीरियों हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे भी लिखे गए हैं। इस कोच में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए बुरहान बानी की फोटोज को भी लगाया गया है। आजादी ट्रेन 25 अगस्त को कराची में अपना सफर को खत्म करेगी।

पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा भारत के खिलाफ अपना गुस्सा निकालते हुए बुरहान बानी को कश्मीर की आजादी का नेता बता चुके हैं। आजादी की ये ट्रेन बलूचिस्तान और सिंध प्रांत से भी होकर गुजरेगी जहां पाक के खिलाफ विरोध के सुर लगातार तेज होते रहे हैं।

दो महीने पहले ही हिजबुल मुखिया सैय्यद सलाहुद्दी को भी अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया था। पाकिस्ता ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने अमेरिका के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग कश्मीरियों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं उन्हें आतंकी घोषित करना सही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें