फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूच कभी भी भारत के गुलाम नहीं बनेंगे: बलूचिस्तानी CM

Tue, 18 Apr 2017 04:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ मुट्ठीभर ‘लोगों’ के कहने पर बलूच कभी भी भारत के ‘गुलाम’ नहीं बन सकते। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के अंजारा कलात में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी ने रविवार को कहा, ‘बलूच पाकिस्तान में भाइयों की तरह रहते हैं।’
विज्ञापन


साथ ही जेहरी ने कहा कि बलूचिस्तान में लोग प्रांत में ‘दुश्मन के एजेंडा के प्रचार में जुटे कुछ मुट्ठीभर लोगों के कहने पर’ ‘भारत के गुलाम’ नहीं बन सकते। जेहरी के हवाले से अखबार ने लिखा है कि ‘विदेशों में बैठे’ तत्व युवाओं को अपने नापाक इरादों के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

जेहरी ने कहा, ‘सोशल मीडिया आजादी का मापदंड नहीं है। दरअसल बलूच लोग समृद्ध और शांतिपूर्ण पाकिस्तान के पक्ष में हैं।’ रिपोर्ट के मुताबिक जेहरी ने कहा कि यदि संदिग्ध आतंकवादी हिंसा छोड़कर पहाड़ों से नीचे आ जाते हैं तो सरकार द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। पाकिस्तान अक्सर भारत पर बलूचिस्तान में आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहता है। भारत इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें