फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की नापाक चाल, RAW एजेंट बताकर तीन को गिरफ्तार किया

Sat, 15 Apr 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
पाक : रॉ एजेंट गिरफ्तार करने का दावा - फोटो : dunyanews
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दिए जाने के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक और दांव चला है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने पीओके इलाके में रॉ के कथित तीन एजेंट गिरफ्तार किए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों ने रॉ के निर्देशों पर आतंकवाद के कई मामलों में शामिल होने की बात कबूल की है। ये खबर इसलिए संदिग्ध लग रही है, क्योंकि अभी जाधव को फांसी दिए जाने का मामला गर्माया हुआ है। संभव है कि मुद्दे को भटकाने के लिए पाकिस्तान ने यह नया पैंतरा अपनाया हो।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-कुलभूषण पर आर-पार के मूड में भारत, पाकिस्तान से नहीं करेगा बातचीत
शुक्रवार को पीओके के पुंछ डिवीजन के मुख्यालय रावलकोट में मीडिया के सामने तीनों संदिग्धों को नकाब पहनाकर पेश किया गया। पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि तीनों संदिग्धों के नाम मोहम्मद खलील, इम्तियाज और राशिद के रूप में की गई है, जो कि अब्बासपुर के ताराती गांव से तालुकात रखते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दो संदिग्धों की उम्र 30 साल के बीच है, वहीं तीसरे की उम्र 20 साल की है। पुंछ पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) साजिद इमरान के मुताबिक, खलील मुख्य संदिग्ध है। उसने कथित रूप से नवंबर 2014 में बंदी चेचियन गांव में अपने रिश्तेदारों को देखने के लिए भारत-आयोजित कश्मीर का दौरा किया था, जहां वे रॉ अधिकारियों के संपर्क में आए थे जिन्होंने उन्हें उनके लिए काम करने के लिए प्रलोभन किया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-कुलभूषण मुद्दे पर जावेद अख्तर की पाक को चेतावनी
डीएसपी साजिद इमरान ने खलील को मुख्य संदिग्ध बताया। रिपोर्ट के मुताबिक वह नवंबर 2014 में (भारत) कश्मीर के बंदी चेचियां गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। यहां उसका संपर्क RAW के अधिकारियों से हुआ जिन्होंने उसे लालच देकर अपना काम करवाने के लिए राजी कर लिया। पाक अधिकारी के मुताबिक, खलील ने इंट्रा-कश्मीर ट्रैवल परमिट प्राप्त करने के बाद यह काम करना शुरू किया। वापस लौटने पर उसने अपने ही गांव के इम्तियाज और रशीद को उसके साथ काम करने के बदले 'अच्छी खासी रकम' देने की बात कही।  
विज्ञापन
Pakistan claims three RAW agents have been arrested in PoK. (Source: Pak media) — ANI (@ANI_news) April 15, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें