फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशनिंदा: आसिया बीबी के वकील पाक लौटे, आज सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष

Tue, 29 Jan 2019 03:11 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Asia Bibi
विज्ञापन

पाकिस्तान में ईशनिंदा की आरोपी ईसाई महिला आसिया बीबी के वकील सैफुल मलूक स्वदेश लौट आए हैं। कोर्ट में आसिया का बचाव करने के लिए मौत की धमकियां मिलने के बाद मलूक पाकिस्तान छोड़कर नीदरलैंड्स चले गए थे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, मलूक सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई में पेश होंगे, जिसमें कोर्ट यह तय करेगा कि आसिया को बरी करने के लिए खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी या नहीं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान लौटने पर मलूक ने कहा कि मैं स्थायी रूप से पाकिस्तान में रहना चाहता हूं लेकिन सुरक्षा चिंताएं अब भी बरकरार हैं। मलूक ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। फिलहाल संरक्षात्मक हिरासत में रखी गई 47 वर्षीय बीबी को पड़ोसियों के साथ विवाद में इस्लाम अपमान करने के मामले में 2010 में दोषी ठहराया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अक्तूबर में आसिया को बरी कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें