फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : संग्रहालय के रूप में तब्दील होगा सिख योद्धा नलवा का किला

Sat, 26 Jan 2019 05:41 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरि सिंह नलवा का किला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने एक सिख योद्धा द्वारा बनाए गए एक ऐतिहासिक किले को संग्रहालय में तब्दील करने का निर्णय लिया है। हरिपुर जिले के इस किले का नाम सिख साम्राज्य की सेना ‘सिख खालसा’ के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन


नलवा ने 1822 में 35,420 वर्ग फुट क्षेत्र में इस किले का निर्माण कराया था। अंग्रेजों ने भी इस किले में निर्माण संबंधी कुछ काम किया था। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने मुख्यमंत्री महमूद खान को किले को नियंत्रण में लेने और इसे पर्यटकों के लिए खोलने के संबंध में एक पत्र भेजा है। हरिपुर के जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को किला सौंपने की इच्छा व्यक्त की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें