फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के क्वेटा में जबर्दस्त विस्फोट,17 लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 13 Aug 2017 01:54 PM IST
एजेंसी, कराची
विज्ञापन
explosion
विज्ञापन
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शनिवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। यह विस्फोट अति सुरक्षित इलाके पिशिन में बस स्टॉप के पास एक पार्किंग में हुआ।
विज्ञापन
Army personnel targeted in an explosion in Quetta, 17 killed and multiple injured: Pakistan media — ANI (@ANI) August 12, 2017


बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि यह साफ है कि बम को पार्किंग में खड़े वाहन में रखा गया था। बुगती ने कहा कि ‘जांच अभी जारी है, लेकिन मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि यह एक बड़ा धमाका था।

करीब दो दर्जन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ दुनिया चैनल के मुताबिक 17 शवों को अस्पताल लाया गया। सभी शव बुरी तरह झुलसे और जले हुए थे। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद आग की लपटों से पार्किंग में खड़े कुछ और वाहन और ऑटो रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें