फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित करने पर जताई सहमति

Wed, 13 Sep 2017 09:08 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज
विज्ञापन
पाकिस्तान में पांच सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट पीठ के अध्यक्ष आसिफ सईद खोसा ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को निर्णायक पनामा पेपर्स फैसले में अयोग्य ठहराए जाने पर बुधवार को स्पष्ट किया कि पीठ के सभी न्यायाधीश 28 जुलाई के फैसले पर सहमत हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: कामयाब रहा पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ की पत्नी का ऑपरेशन, गले के कैंसर से जूझ रही थीं कुलसुम

डॉन न्यूज के मुताबिक पाक न्यायाधीश ने कहा कि नवाज शरीफ पर 20 जुलाई को 3-2 के अल्पमत का फैसला और 28 जुलाई को बहुमत से हुआ फैसला अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन दोनों एक ही निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि शरीफ अयोग्य हैं।

बुधवार को पांचों जजों की पीठ ने नवाज शरीफ और उनके बच्चों तथा वित्तमंत्री इशाक डार द्वारा 28 जुलाई के फैसले के खिलाफ दायर की गई समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी। पीठ में न्यायमूर्ति गुलजार अहमद, एजाज अफजलस अजमत सईद और इजाजुल अहसान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व पाक PM नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ी, जब्त हो सकती है संपत्ति

इस बीच पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व उनके दोनों बेटों को 19 सितंबर को पेश होने के लिए समन भेजा है। जवाबदेही ब्यूरो ने 8 सितंबर को शरीफ उनके बेटे तथा वित्तमंत्री इशाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें