फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी चायवाला के बाद अब सोशल मीडिया में छाई चीनी ढोलवाली

Thu, 20 Oct 2016 01:24 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में सोशल मीडिया की सनसनी बने चाय वाले, अरशद खान ने यहां एक फैशन कंपनी के साथ मॉडलिंग डील साइन की। अरशद खान को अपनी नीली आंखों और खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इस्लामाबाद की इतवार बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले अरशद खान की फोटो एक महिला फोटोग्राफर द्वारा इंस्टाग्राम में डाले जाने के बाद खान रातों रात सोशल मीडिया में सेलिब्रिटी बन गया है। 
विज्ञापन


18 साल के अरशद ने एक फैशन रिटेल कंपनी फिटिन के साथ मॉडलिंग डील साइन की हैं। हालांकि डील अमाउंट का खुलासा नही हो पाया है। अरशद खान बचपन से ही कभी स्कूल नहीं गए हैं। एक फैशन फोटोग्राफर द्वारा अरशद की फोटो इंस्टाग्राम में डालने के बाद अपनी खूबसूरती और नीली आंखों की वजह से वह एकाएक चर्चा में आ गए और कई मीडिया संस्थान ने उसकी स्टोरी अपने यहां प्रकाशित की। अचानक मिली इस शोहरत से अरशद खान काफी खुश हैं। अरशद का कहना है कि वह मॉडल बनेंगे और मौका मिला तो फिल्मों में भी काम करना चाहेंगे।  

नीली आंखों वाले पाकिस्तानी चाय वाले के बाद अब चाइनीज ढोलवाली लड़की का भी वीडियो सामने आया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक चाइनीज लड़की ने लाहौर फोर्ट पर ड्रम बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह लड़की चीन के झिंजियांग क्षेत्र से आए प्रतिनिधि मंडल के साथ पाकिस्तान आई है। सोशल मीडिया में इस चायनीज लड़की का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें