फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाए पाक का नया पैंतरा, भारतीय चैनलों पर लगाई पाबंदी

Wed, 19 Oct 2016 10:43 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान मीडिया नियामक प्राधिकरण की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान मीडिया मीडिया नियामक प्राधिकरण ने बुधवार को भारतीय टीवी और रेडियो सामग्री पर शुक्रवार से पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधन का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने संघीय सरकार के निवेदन के बाद 21 अक्टूबर से भारतीय मीडिया सामग्री पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। इस पाबंदी को शुक्रवार दोपहर तीन बजे से लागू कर दिया जाएगा। और जो भी रेडियो या टेलीविजन पाकिस्तान में इसका उल्लंघन करेंगे उसका लाइसेंस बिना किसी कारण बताओ नोटिस के निलंबित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्राधिकरण ने 2006 में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की ओर से भारतीय मीडिया को दिए गए एकतरफा अधिकार को भी समाप्त करने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें