फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद पाकिस्तान सरकार में हिंदू मंत्री, मिली अहम जिम्मेदारी

Sat, 05 Aug 2017 10:28 AM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : TOI
विज्ञापन
दो दशकों के बाद पाकिस्तान सरकार में किसी भारतीय को अहम जिम्मेदारी मिली है। दर्शन लाल पिछले 20 सालों में पहले हिंदू हैं जिन्हें पाकिस्तान सरकार में अहम रोल मिला है। पाक के सरकारी अधिकारी के मुताबिक दर्शन लाल चार पाकिस्तानी प्रांतों के बीच समन्वय करेंगे।
विज्ञापन


65 साल के दर्शन लाल सिंध के घोटकी जिले में मीरपुर मैथेलो शहर में डॉक्टर के रूप में अभ्यास कर रहे थे। 2013 में वह दूसरी बार पाकिस्तान मुस्लिम लीग से नेशनल असेंबली के लिए चुने गए थे। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीएम शाहिद खकान अब्बासी के नए मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को शपथ ली। जिसमें नए चेहरों के साथ-साथ पुराने चेहरों को भी शामिल किया गया है। जिसमें पहली बार किसी हिन्दू को मंत्री बनाया गया है। नयी सरकार में 28 संघीय और 18 राज्य मंत्री हैं। सभी मंत्रियों को राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें