पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने मुल्क के हिंदुओं से कहा कि यदि मुसलमान आपके साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुल्क में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के हनन पर जताई जा रही चिंताओं के बीच नवाज शरीफ ने कहा कि वह पूरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं।
नवाज ने यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को गवर्नर हाउस में एक खास दीवाली मेले के आयोजन पर की। नवाज ने इस मेले में हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सरकारी किसी भी कीमत पर मुल्क में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है।
नवाज ने कहा, ‘पाकिस्तान सभी का मुल्क है। मैं सभी पाकिस्तानियों का प्रधानमंत्री हूं, भले ही वे किसी भी मजहब, जाति और संप्रदाय के क्यों न हों। यदि पाकिस्तान के किसी भी नागरिक के साथ कुछ भी गलत होता है तो चाहे वह मुस्लिम हो या फिर हिंदू उसे इंसाफ दिलाना मेरा यह कर्तव्य है। यदि कोई भी मुसलमान किसी हिंदू के खिलाफ कोई नाइंसाफी करता है तो वह मेरे पास आकर इसकी शिकायत कर सकता है।