फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव में 16 लाख वोटरों के मत हुए खारिज, 51 फीसदी ने ही किया मताधिकार का इस्तेमाल

Sat, 04 Aug 2018 03:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक स्वतंत्र चुनावी निगरानी संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2018 के आम चुनाव में समूचे देश में हुए मतदान में कुल 16.7 लाख मत खारिज किए गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2013 के आम चुनाव में खारिज मतों की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2013 में 15 लाख मत खारिज किए गए थे। निगरानी संस्था फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट जारी की थी।

विज्ञापन


बता दें कि अगर मतपत्र पर यह साफ नहीं होता कि मतदाता ने किस उम्मीदवार के नाम पर निशान लगाया है या एक से अधिक नामों पर निशान लगाया गया हो तो मतपत्र खारिज कर दिया जाता है। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, देश में 10 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं लेकिन सिर्फ 51 फीसदी ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

शुक्रवार को जारी फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) की रिपोर्ट इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र (आईसीटी) समेत पाकिस्तान के चार प्रांतों में समूची मतदान प्रक्रिया की निगरानी पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013 में आईसीटी क्षेत्र में खारिज मतों की तुलना में इस बार करीब दोगुनी संख्या में मत खारिज हुए।
विज्ञापन


इसके अनुसार बलूचिस्तान में खारिज मतों की संख्या में 40 फीसदी, खैबर पख्तूख्वा (केपी) में 30.6 फीसदी, सिंध में सात फीसदी और पंजाब में 6.6 फीसदी इजाफा हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें