फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान 'समानता के आधार' पर भारत से वार्ता करेगा : कुरैशी

Sat, 15 Jun 2019 10:26 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी
विज्ञापन
पाकिस्तान भारत के साथ "समानता के आधार पर" और "सम्मानजनक तरीके से" वार्ता करेगा और अब यह नयी दिल्ली पर निर्भर करता है कि सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए वह इस्लामाबाद से वार्ता करता है या नहीं। यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कही है।
विज्ञापन


किर्गिजस्तान की राजधानी में आयोजित 19वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में हिस्सा लेने आए कुरैशी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को अभिवादन हुआ।

कुरैशी ने जियो न्यूज से कहा, "हां, बैठक हुई, दोनों ने हाथ मिलाए और एक-दूसरे का अभिवादन किया।" उन्होंने भारत सरकार पर "वोट बैंक सुरक्षित" रखने के लिए "चुनावी मुद्रा में" होने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान को जो कहना था वह कह दिया।" 

उन्होंने कहा, "अब भारत को निर्णय करना है, हम न तो जल्दबाजी में हैं न ही हमें कोई समस्या है। जब भारत तैयार होगा, हम भी तैयार मिलेंगे लेकिन हम बराबरी के आधार पर सम्मानजनक तरीके से वार्ता करेंगे।" 

उन्होंने कहा, "हमें न तो किसी के पीछे भागने की जरूरत है न ही हमें जिद दिखाना है। पाकिस्तान का रूख यथार्थ पर आधारित है और अच्छी तरह सोचा समझा हुआ है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें