पाकिस्तान के पर्वतीय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को वैन के गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वैन मरदान जिले से ऊपरी दीर जिले के कालकोट जा रही थी। यह प्रांतीय राजधानी पेशावर से 290 किलोमीटर उत्तर में है। इस दौरान एक पहाड़ी सड़क पर एक तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण वैन पर नहीं रहा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें दीर कोहिस्तान के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों को मदद के निर्देश दिए।