कराची हवाईअड्डे पर हमला मामले में पूछताछ दल गठित
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अधिकारियों ने दो संदिग्धों की जांच के लिए एक संयुक्त पूछताछ दल (जेआईटी) का गठन किया है। इन दोनों संदिग्धों ने पिछले महीने अक्तूबर में कराची हवाई अड्डे के पास एक चीनी काफिले पर आत्मघाती हमले में कथित तौर पर मदद की थी।
गौरतलब है कि 6 अक्तूबर को हुए आत्मघाती हमले में दो चीनी इंजीनियरों और एक पाकिस्तानी नागरिक की जान चली गई थी। इसके बाद से पाकिस्तान और चीन के बीच संबंधों में तनाव आ गया। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद बीएलए के नेताओं और अन्य के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की।