पाकिस्तान में पोलियो के दूसरे मामले की पुष्टि
पाकिस्तान इन दिनों पोलियो वायरस जैसे बड़ें संघर्ष से जुझ रहा है। इसी बीच पाकिस्तान में इस वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि होने के बाद देश में डर का महौल है। मामले में इस्लामाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने पुष्टि की है कि सिंध के बादिन जिले में जंगली पोलियो वायरस टाइप 1 (WPV1) का नया संक्रमण पाया गया है। इससे पहले इस साल का पहला मामला दक्षिण खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के डेरा इस्माइल खान जिले से रिपोर्ट हुआ था। बता दें कि 2024 में पाकिस्तान में पोलियो के कुल 74 मामले सामने आए हैं, जिनमें 27 बलूचिस्तान, 22 केपी, 23 सिंध, और पंजाब और इस्लामाबाद से एक-एक मामला शामिल है।
पाकिस्तान में पोलियो अभियान
यह नया मामला 2025 के पहले पोलियो अभियान के बाद सामने आया है, जो 3 से 9 फरवरी तक चलाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान ने 99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया और 45 मिलियन से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान ही ऐसे देश हैं जहां अभी भी पोलियो फैल रहा है। पोलियो को खत्म करने में विफलता का एक कारण कुछ इस्लामिक समूहों का विरोध है, जो पोलियो रोधी टीके को मुसलमानों की नसबंदी करने की साजिश मानते हैं।