फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: पोप फ्रांसिस फिर अस्पताल में भर्ती; यूरोप जा रहे अमेरिकी विदेश मंत्री का विमान बीच रास्ते से वापस लौटा

Fri, 14 Feb 2025 11:05 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस फिर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

वेटिकन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस को ब्रोंकाइटिस के इलाज और जरूरी स्वास्थ्य परीक्षणों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोप फ्रांसिस का पिछले गुरुवार में ब्रोंकाइटिस का उपचार हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वेटिकन के होटल सुइट में रोजमर्रा की मुलाकातें जारी रखीं और बैठकों की अध्यक्षता की। यहां तक कि उन्होंने पिछले रविवार को एक खुले स्थान पर मास्स (धार्मिक अनुष्ठान) की भी मेजबानी की। हालांकि, उन्होंने अपना भाषण एक सहायक से पढ़वाया था, क्योंकि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

क्वाड को मजबूत करने के लिए अमेरिकी सांसदों ने शुरू किए प्रयास
जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ क्वाड सहयोग को और मजबूत करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने नए सिरे से प्रयास किया है। क्वाड को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति के सदस्य ग्रेगरी डब्ल्यू. मीक्स और ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक सब-कमेटी की अध्यक्ष यंग किम ने बृहस्पतिवार को क्वाड एक्ट को फिर से पेश किया। विधेयक को आगे विचार के लिए सदन की विदेश मामलों की समिति को भेजा जाएगा।

ग्रेगरी डब्ल्यू मीक्स ने कहा, क्वाड अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। यह इसमें शामिल चारों लोकतांत्रिक देशों के लिए लाभप्रद होने के साथ ही साझा चुनौतियों से मिलकर निपटने में सक्षम हैं। विधेयक यह सुनिश्चित करता है कि क्वाड अमेरिकी विदेश नीति का एक स्थायी स्तंभ बना रहेगा और क्षेत्र में हमारे सहयोगियों और भागीदारों के लिए निष्पक्ष और मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगा।

विज्ञापन

 खैबर पख्तूनख्वा में  सरकारी अधिकारियों का अपहरण  
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो सरकारी अधिकारियों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष का अपहरण कर लिया। पुलिस उपायुक्त नासिर खान ने कहा कि सीमा शुल्क अधीक्षक निसार अब्बासी, निरीक्षक खुशाल और वजीरिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सैफ-उर-रहमान को दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सीमा बिंदु अंगूर अड्डा स्थित सीमा शुल्क कार्यालय से लौटते समय शोलम से अपहरण कर लिया गया है।

इन लोगों की बरामदगी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

दक्षिण-एशिया मामलों में अमेरिकी राजनयिक नामित हुए पॉल कपूर
दक्षिण एशियाई सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ पॉल कपूर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में नामित किया है। अगर कपूर को सीनेट से मंजूरी मिल जाती है तो वह डोनाल्ड लू की जगह लेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जनवरी में पुष्टि की थी कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का कार्यकाल 17 जनवरी, 2025 को समाप्त हो गया है। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का ब्यूरो अमेरिका की विदेश नीति और अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ अमेरिकी संबंधों से जुड़े मामलों को देखता है। भारतीय मूल के कपूर वर्तमान में ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल’ के राष्ट्रीय सुरक्षा मामला विभाग में प्रोफेसर हैं। 

चिली : भारतीय साइकिलिस्ट को मिनी बस ने कुचला, मौत
सबसे तेज 10 हजार किलोमीटर की यात्रा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के प्रयास में वाहन की चपेट में आने से भारतीय साइकिलिस्ट मोहित कोहली (36) की मौत हो गई।

स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहित को बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) पोजो अलमोंटे कम्यून में रूट संख्या पांच पर एक मिनी बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय समाचार पोर्टल के अनुसार, साइकिल चालक ने 22 जनवरी को कार्टाजेना से अपनी यात्रा शुरू की और 10,000 किलोमीटर की यात्रा दौरान वह कोलंबिया, पेरू, इक्वाडोर को पार कर चिली से गुजर रहे थे। यातायात दुर्घटना जांच अनुभाग (एसआईएटी) के लेफ्टिनेंट एलेक्सिस गुटिरेज कोरबालन ने बताया कि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें कि कोहली सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा का विवरण दे रहे थे, जिसके अनुसार उनका लक्ष्य कोलंबिया के कार्टाजेना से अर्जेंटीना के उशुआइया तक सबसे तेज साइकिलिंग रिकॉर्ड बनाना था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण अमेरिका की सबसे तेज यात्रा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के माइकल स्ट्रैसर ने बनाया था और उन्होंने 2018 में यह दूरी तय करने में 41 दिन और 41 मिनट लगे थे।

थाईलैंड में भारतीयों सहित 260 विदेशियों को गुलामी से बचाया
थाइलैंड में भारतीयों सहित 260 विदेशियों को सेना ने वर्चुअल गुलामी से बचा लिया। अब उन्हें वापस उनके देश भेजने की कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि इन लोगों को मानव तस्करी के लिए मजबूर किया गया और इसने वर्चुअल गुलामी करवाई जा रही थी। वर्चुअल गुलामी में लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले केंद्रों में जबरन काम कराया जाता है। सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन लोगों को म्यांमार से थाइलैंड भेजा गया था। 

दक्षिण-एशिया मामलों में अमेरिकी राजनयिक नामित हुए पॉल कपूर
दक्षिण एशियाई सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ पॉल कपूर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में नामित किया है। अगर कपूर को सीनेट से मंजूरी मिल जाती है तो वह डोनाल्ड लू की जगह लेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जनवरी में पुष्टि की थी कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का कार्यकाल 17 जनवरी, 2025 को समाप्त हो गया है। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का ब्यूरो अमेरिका की विदेश नीति और अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ अमेरिकी संबंधों से जुड़े मामलों को देखता है। भारतीय मूल के कपूर वर्तमान में ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल’ के राष्ट्रीय सुरक्षा मामला विभाग में प्रोफेसर हैं।

यूरोप जा रहे अमेरिकी विदेश मंत्री का विमान बीच रास्ते से वापस लौटा

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और सीनेट के विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष जिम रीच को लेकर जर्मनी के म्यूनिख जा रहा अमेरिकी वायुसेना का एक विमान बीच रास्ते से ही अमेरिका वापस लौट आया। दरअसल उड़ान के दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद एहतियातन विमान वापस वॉशिंगटन लौट आया। रूबियो, रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर म्यूनिख में हो रही बैठक में शामिल होने जा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूबियो अब दूसरे विमान से म्यूनिख जाएंगे। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि रूबियो कब म्यूनिख के लिए उड़ान भरेंगे। हालांकि शुक्रवार सुबह म्यूनिख में होने वाली बैठक में रूबियो शामिल नहीं हो पाएंगे। आज रूबियो, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच अहम बैठक होनी थी, लेकिन अब रूबियो इसमें शामिल नहीं होंगे।  

विदेशी मदद पर लगी रोक अस्थायी तौर पर हटाने का आदेश

अमेरिका की संघीय अदालत के एक जज ने ट्रंप प्रशासन से विदेशी मदद के तहत अस्थायी फंड जारी करने का आदेश दिया है। दो स्वास्थ्य संगठनों की अपील पर संघीय जज आमिर अली ने यह आदेश पारित किया। आदेश में ट्रंप प्रशासन से विदेशी मदद के लिए फंड जारी करने पर लगी तीन हफ्ते की रोक को अस्थायी तौर पर हटाने का आदेश दिया गया है। 
 

अमेरिका: जज ने महिला डॉक्टर पर लगाया 10000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का जुर्माना
टेक्सस के एक जज ने गुरुवार को न्यूयॉर्क की एक डॉक्टर मैगी कारपेंटर पर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। डॉक्टर कारपेंटर पर पर दवाइयों के जरिए गर्भपात कराने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया जब न्यूयॉर्क के गवर्नर ने लुइसिया के उस अनुरोध को खारिज किया, जिसमें डॉक्टर कारपेंटर को वहां भेजने की मांग की गई थी। लुइजियाना में उन पर आरोप था कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की को गर्भात की गोलियां दी थीं। हालांकि, टेक्सस ने उन पर आपराधिक आरोप नहीं लगाए, लेकिन आरोप था कि उन्होंने टेलीमेडिसिन के जरिए दवाइयां दीं, जो राज्य के कानून के खिलाफ था। 
 
विज्ञापन

ट्रंप-मोदी की बैठक पर चीन ने दी प्रतिक्रिया
चीन ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी देश अपने द्विपक्षीय संबंधों में बीजिंग को मुद्दा न बनाए और उनके सहयोग से किसी तीसरे देश के हितों को नुकसान न हो। यह टिप्पणी चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बैठक पर की है। 

ट्रंप का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद यह बैठक हुई। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग चीन का खासा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दोनों नेताओं की ओर से जारी संयुक्त बयान में पुष्टि की गई कि भारत और अमेरिका की साझेदारी स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशासन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। ट्रंप और मोदी ने क्वाड में साझेदारी को मजबूत करने पर भी बात की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि द्विपक्षीय सहयोग तीसरे देश के खिलाफ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, कोई भी देश अपने द्विपक्षीय संबंधों में चीन को मुद्दा न बनाए और न ही ब्लॉक बनाने की राजनीति और टकराव को बढ़ावा दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें